_operation_eagle_claw:_नरसिंहपुर पुलिस ने नशे के सौदागर से 8.5 ग्राम स्मैक जप्त, 1 गिरफ्तार

नरसिंहपुर, 29 मई 2026। नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध “OPERATION EAGLE CLAW” अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत थाना सांईखेड़ा पुलिस ने नशे के सौदागर से 8.5 ग्राम अवैध स्मैक जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जप्त किए गए मादक पदार्थ की कुल कीमत करीब ₹85 हजार रुपये है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

OPERATION EAGLE CLAW अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “OPERATION EAGLE CLAW” अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों के सप्लाई नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नशे विरुद्ध कार्यवाही करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जप्त किए जा रहे हैं और सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

इसी क्रम में अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गाडरवारा, श्री ललित डागुर के नेतृत्व में थाना सांईखेड़ा पुलिस द्वारा क्षेत्र में भ्रमण एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान यात्री प्रतिक्षालय के पास, सेठान तिराहा के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया, जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगा।

सदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल उसका पीछा कर प्रभावी घेराबंदी करते हुए आरोपी को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुई।

थाना सांईखेड़ा पुलिस की कार्यवाही

गिरफ्तार आरोपी

  • सुनील उर्फ पप्पू मेहरा पिता महादेव मेहरा, उम्र 47 वर्ष, नि. ग्राम बनबारी, थाना साँईखेड़ा, जिला-नरसिंहपुर।

जप्त मादक पदार्थ

  • 8.5 ग्राम अवैध स्मैक (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹85 हजार अनुमानित)

वैधानिक कार्यवाही

उक्त आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

कार्यवाही में सराहनीय भूमिका

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी, निरीक्षक संधीर चौधरी के नेतृत्व में निरीक्षक वर्षा धाकड़, प्रधान आरक्षक भास्कर पटेल, नरेन्द्र कुशवाहा, आरक्षक दिनेश पटेल, सुदीप ठाकुर, आदर्श पाठक, म.आर. हेमलता मेहरा एवं सैनिक सुरेश पुरी की सराहनीय भूमिका रही है।

नरसिंहपुर पुलिस का संकल्प

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ JAN जागरूकता अभियान के साथ-साथ कड़ी कार्यवाही जारी है, ताकि जिले में नशे का बिक्री और सप्लाई नेटवर्क पूरी तरह से समाप्त किया जा सके। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में OPERATION EAGLE CLAW अभियान के तहत आगे भी बड़ी कार्यवाही की जाएगी।