जनता के विश्वास की जीत— प्रदेश राजनीति में बढ़ा सोहागपुर का कद, क्षेत्र में खुशी की लहर
सोहागपुर// सोहागपुर विधानसभा के लोकप्रिय, विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह को मध्यप्रदेश विधानसभा की गैर सरकारी सदस्यों के विधेयकों एवं संकल्प संबंधी समिति का सभापति बनाए जाने पर पूरे क्षेत्र में खुशी और गौरव का माहौल है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के मिलते ही समर्थकों, कार्यकर्ताओं और आमजन में उत्साह की लहर दौड़ गई। यह नियुक्ति विधायक सिंह के लंबे राजनीतिक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण और मजबूत नेतृत्व क्षमता का प्रमाण मानी जा रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि उन्होंने हमेशा जनता की आवाज को मजबूती से उठाया है और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी है, जिसका यह सम्मान स्वरूप परिणाम है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

प्रमुख रूप से विजय छावड़िया एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्वनी सरोज ने ठाकुर विजयपाल सिंह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र और अधिक विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। स्थानीय नागरिकों ने इसे सोहागपुर विधानसभा के लिए ऐतिहासिक पल बताते हुए कहा कि यह नियुक्ति पूरे क्षेत्र का सम्मान बढ़ाने वाली है। लोगों ने विश्वास जताया कि विधायक सिंह अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और कुशलता से करते हुए प्रदेश की विधायी प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाएंगे। विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह की यह उपलब्धि न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि यह सोहागपुर की जनता के विश्वास और समर्थन का भी प्रतीक है, जो उन्हें लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
