नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव: सोहागपुर

विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का क्या स्वागत।

संवाददाता:- शेख आरिफ सोहागपुर।

कोर्ट चौराहे पर शोभायात्रा का हुआ भव्य समापन

सोहागपुर // रविवार को नगर में श्रीराम जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से को मनाया गया। श्रीराम जन्मोत्सव पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो कि प्राचीन शिवपार्वती मंदिर से शुरू है। इसके अलावा नगर के सभी वार्डो एवं कॉलोनियों से शोभायात्रा निकाली गई जो बिहारी चौक पर एकत्रित होकर एक विशाल शोभा की यात्रा के रूप में आगे बढ़ी। बिहारी चौक से से होती हुई शोभा यात्रा पलकमति पुल चौराहे पर पहुँची जहां पर भव्य आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रही। इसी स्थान पर मारूपुरा वार्ड निवासी मूर्तिकार शिवा प्रजापति द्वारा वीर बजरंगबली की लंका दहन के दौरान पूछ में आग लगी हुई रौद्र रूप बाली प्रतिमा का अनावरण किया गया इस प्रतिमा को देखकर सभी श्रद्धालु मंत्र मुक्त हो गए और मूर्तिकार की काफी प्रशंसा की। वहीं से राम जन्मोत्सव समिति द्वारा अयोध्या के रामलला की सुंदर झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में लगभग एक दर्जन डी.जों की धुनों पर युवा जय श्रीराम के नारे लगाते व थिरकते हुए दिखाई दिए।

शोभायात्रा का भव्य स्वागत हुआ।

क्षेत्रीय विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने यश क्लेशन के सामने मुख्य बाजार में शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की और विधायक शोभायत्रा में सामिल हुऐ । शोभायात्रा के दौरान दर्जनों स्थानों पर स्वागत किया गया मुस्लिम समुदाय द्वारा भी रामगंज रिप्टा के पास और मुख्य बाजार क्षेत्र में यात्रा का स्वागत कर कौमी एकता की मिसाल पेश की गई। श्रीराम चौक पर भव्य आतिशबाजी के बाद शोभायात्रा पलकमति पुल से होते हुए कोर्ट चौराहा पहुची जहां पर कोर्ट चौराहा समिति द्वारा शोभा यात्रा की भव्य अगवानी की गई। शोभायात्रा में आए राम भक्तों को समिति द्वारा छाछ जलजीरा एवं हलुआ का वितरण किया गया। समिति द्वारा चौराहे पर भगवान श्री राम के स्वरूप ऑन की कई झांकियां लगाई गई थी जहां पर राम भक्त सेल्फी लेते हुए नजर आए। कोर्ट चौराहे पर सुंदर साज सज्जा को देखकर सभी श्रद्धालुओं भाव बिभोर हो गए।

कोट चौराहे पर एक सुंदर मंच की व्यवस्था की गई जिस पर शोभायात्रा में भगवान श्री राम के स्वरूपों के बैठने की व्यवस्था की गई वहीं मंच पर अयोध्या के रामलला की सुंदर झांकी भी स्थापित की गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक विजयपाल सिंह कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्पराज पटेल, राजेंद्र सिंह चौधरी, कन्नूलाल अग्रवाल, मंगलसिंह रघुवंशी, संत पं. प्रकाश मुदगल, महंत गुलशन महाराज, संतोष मालवीय, अभिलाष चंदेल, हरगोविंद पुरविया, ज पं अध्यक्ष जालमसिंह पटेल, नप अध्यक्ष लता पटेल, उपाध्यक्ष आकाश पटेल, जपं उपाध्यक्ष राघवेंद्र रघुवंशी, कृष्णा पालीवाल, यशवंत पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आलोक जायसवाल, नगराध्यक्ष गजेंद्र चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्विनी सरोज, मंडल प्रतिनिधि नन्नू छाबड़ाया, ज्ञानी सुरजीत सिंह, राजेंद्र पालीवाल, जयप्रकाश माहेश्वरी, संजय खंडेलवाल, शिरीष तिवारी, अभिषेक चौहान, मनोज अवावाल, पवन सिंह चौहान, प्रशांत मालवीय, शिवकुमार पटेल, नीरज चौधरी, आकाश चौरसिया, शरद चौरसिया, ऋषभ दीक्षित, कार्तिक शर्मा, पत्रकार देवेंद्र कुशवाहा, रीतेश साहू, रूपेश मेहरा, ने श्री राम जन्म उत्सव के भव्य आयोजन को लेकर आयोजन में शामिल सभी कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की। कोर्ट चौराहा समिति द्वारा भव्य शोभा यात्रा की अगवानी करने के पश्चात स्टेट बैंक के सामने बने मंच पर भजन गायक भास्कर पुरोहित और यशी चौरसिया द्वारा हनुमान चालीसा के पाठ की सुन्दर प्रस्तुति दी गई। हनुमान चालीसा के बाद श्रीराम स्तुति एवं महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कोर्ट चौराहा समिति द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम को भव्य बनाने में पुष्पराज कुशवाहा, समर्थ नेवे, अखिलेश चौरसिया, गुड्डू कुशवाहा सहित कई लोगों का विशेष सहयोग रहा। कोर्ट चौराहा समिति द्वारा श्रीराम जन्मोत्सव को भव्य बनाने में समिति के पवन चौहान, चंद्रकांत रघुवंशी, समाजसेवी हरगोविंद पुरविया, अभय खंडेलवाल, विजय नन्नू छाबड़िया, बृजेश साहू , सतीश छाबड़िया, सूरज छाबड़िया, देवेंद्र कुशवाहा, रितेश साहू, रूपेश मेहरा, धर्मेंद्र दुबे, अजय सतूनिया, प्रदीप देवलिया, अनूप चौरसिया, अखिलेश चौरसिया, कामेश साहू, मनोज कुशवाहा, आलोक गुप्ता, विमल, पटेल, कार्तिक शर्मा, अर्पित तिवारी, निलेश देशमुख, मनीष गोस्वामी, सौरभ पटेल सहित सभी कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा। श्री राम जन्मोत्सव की भव्य शोभा यात्रा के समापन के पश्चात देर रात तक भजन गायक भास्कर पुरोहित और यशी चौरसिया द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!