दमोह में सनसनीखेज वारदात: युवक की हत्या के बाद खून पीने और मांस खाने का मामला

पत्रकार:- शेख आरिफ।

दमोह (मध्य प्रदेश)। जिले में एक बेहद भयावह और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। हत्या के मामले में करीब 14 साल जेल में रहने के बाद हाल ही में बाहर आए गुड्डा पटेल पर एक 16 वर्षीय किशोर की बेरहमी से हत्या करने और उसके शव के साथ अमानवीय हरकत करने का सनसनीखेज आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, इमलिया चौकी क्षेत्र के अर्थखेड़ा गांव निवासी 16 वर्षीय भरत विश्वकर्मा भाई दूज के अवसर पर अपनी बहन से मिलने समन्ना गांव जा रहा था। बताया जा रहा है कि वह अपनी बहन के घर पहुंच भी नहीं पाया था कि रास्ते में आरोपी गुड्डा पटेल ने उसे रोक लिया। गुड्डा पटेल ने किशोर की निर्मम हत्या कर दी और इसके बाद शव के साथ बेहद क्रूर और अमानवीय व्यवहार किया। स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी ने मृतक का खून पीने और मांस खाने जैसी हैवानियत भरी हरकत भी की, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

इलाके में दहशत, पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों में भारी आक्रोश और डर का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है और आरोपी को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!