सोहागपुर (नर्मदापुरम)// महिला एवं बाल विकास परियोजना नर्मदापुरम (शहरी) अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु खंड स्तरीय चयन समिति की बैठक उपरांत एमपी ऑनलाइन द्वारा तैयार “चयन पोर्टल” पर वर्ष 2025 फेज-2 के अंतर्गत 11 फरवरी 2026 को अनंतिम मेरिट सूची जारी कर दी गई है। उक्त सूची का अवलोकन एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नर्मदापुरम, कार्यालय परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास नर्मदापुरम (शहरी), कार्यालय मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम, कार्यालय तहसीलदार नर्मदापुरम शहरी तथा संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों के सूचना पटल पर भी सूची देखी जा सकती है। प्रकाशित अनंतिम सूची के संबंध में यदि किसी आवेदनकर्ता को कोई आपत्ति है, तो सूची प्रकाशन की तिथि से 7 दिवस के भीतर एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर ही दावा/आपत्ति दर्ज की जा सकेगी। दावा/आपत्ति केवल संबंधित अभ्यर्थी द्वारा ही प्रस्तुत की जा सकेगी और इन्हें केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा।।
दावा/आपत्ति केवल संबंधित अभ्यर्थियों द्वारा ही दर्ज किया जा सकता है। प्रकाशित सूची के विरूद्ध दावा/आपत्ति केवल एम.पी. ऑनलाईन पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त किये जायेंगें। प्रकाशित अनंतिम सूची के विरूद्ध दावा/आपत्ति के समय आवेदिका द्वारा केवल आवेदन के साथ प्रस्तुत दस्तावेजों से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किये जायेंगें तथा कोई भी नवीन दस्तावेज स्वीकर नहीं होगा। किसी आवेदिका का कोई दस्तावेज अंक देने से छूटा हो तो भी दावा किया जा सकता है। आवेदिका द्वारा अनंतिम मेरिट सूची में आये उम्मीदवार के विरूद्ध दस्तावेज प्रमाण प्रस्तुत किये जाने होंगे। प्रकाशित अनंतिम सूची के विरूद्ध यह दावा/आपत्ति पोर्टल पर सूची प्रकाशित होने की तिथि से 07 दिवस के अन्दर प्रस्तुत किये जाएंगे।
