वीर सैनिकों के सम्मान में गाडरवारा में विशाल तिरंगा यात्रा, उमड़ा जन सैलाब

गाडरवारा, मध्य प्रदेश:

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा मंच द्वारा स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा वीर सैनिकों को सम्मान देने और देशभक्ति की भावना को प्रकट करने के उद्देश्य से निकाली गई।

इस यात्रा में मातृशक्ति की भी भागीदारी उल्लेखनीय रही। समाजसेवी, व्यापारी, धार्मिक एवं राजनैतिक संगठनों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने अनुशासित तरीके से देशप्रेम की भावना प्रदर्शित की।

स्थानीय पुरानी गल्ला मंडी से शुरू होकर यात्रा झंडा चौक, चौकी, चावड़ी, महावीर भवन होते हुए अटल कॉम्प्लेक्स तक पहुंची। यात्रा में हर वर्ग के नागरिक हाथों में तिरंगा लिए “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम”, “जय हिंद”, “हिंदुस्तान जिंदाबाद” के नारे लगाते हुए शामिल हुए। पूरे मार्ग में पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया गया।

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद आज देश के हर कोने में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। सेना के अद्वितीय साहस और पराक्रम से देश का मान बढ़ा है। हमारी सेना ने जिस तरह से दुश्मन को उसकी धरती पर जवाब दिया है, वह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।

”उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सेना को दिया गया खुला समर्थन और निर्णय लेने की स्वतंत्रता ही इस मिशन की सफलता का कारण है।

तिरंगा यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष पंडित शिवाकांत मिश्रा, पूर्व विधायक साधना स्थापक, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अभिलाष मिश्रा समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रियांक जैन और आभार प्रदर्शन चंद्रकांत शर्मा ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!