साइबर फ्रॉड के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए म्यूल अकाउंट गिरोह का भंडाफोड़ करने वाली नरसिंहपुर पुलिस टीम को पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा सम्मानित किया गया है।
पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश कैलाश मकवाणा ने उत्कृष्ट कार्य के लिए टीम की सराहना करते हुए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को नगद पुरस्कार प्रदान कियाजिले में प्राप्त साइबर फ्रॉड की शिकायतों पर कार्रवाई के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई थी।

जांच के दौरान 180 म्यूल अकाउंट चिन्हित किए गए, जिनके माध्यम से लगभग 15 करोड़ रुपये के लेन-देन का खुलासा हुआ। इस संबंध में विभिन्न थानों में प्रकरण दर्ज कर जांच की गई और कार्रवाई के दौरान 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों से 8 पासबुक, 4 एटीएम कार्ड और 9 मोबाइल जब्त किएनरसिंहपुर पुलिस की सक्रियता का परिणाम रहा
कि बीते एक वर्ष में साइबर फ्रॉड मामलों में 45 लाख रुपये होल्ड कराए गए, जबकि 53 लाख रुपये पीड़ितों को वापस दिलाने में सफलता मिलीउत्कृष्ट कार्य के लिए निरीक्षक, उप निरीक्षक,
आरक्षक सहित कुल 10 पुलिसकर्मियों को 2 हजार से 5 हजार रुपये तक के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह कार्रवाई जिले में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है
रिपोर्ट (Ink Press News)
