संवाददाता:- शेख आरिफ सोहागपुर।
कांग्रेस ने हमेशा किसानों को भ्रमित करने का काम किया:- सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह।
सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, सिवनी मालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा एवं शाहगंज विधायक रमाकांत भार्गव ने मुख्यमंत्री को मूंग खरीदी के लिए दिया था ज्ञापन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा आज किसानों के हित में मूंग एवं उड़द की खरीदी का निर्णय लिया गया। जिसमें उन्होंने बताया कि 19 जून से प्रदेश में मूंग खरीदी की जायेगी। विगत कुछ दिन पहले मूंग खरीदी को लेकर सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह के साथ सिवनी मालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा
एवं शाहगंज विधायक रमाकांत भार्गव ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कार्यालय पर पहुंच कर ज्ञापन दिया था। जिसको मुख्यमंत्री जी द्वारा सहज स्वीकार करते हुए 19 जून से मूंग खरीदी का आदेश जारी किया है।
विधायक विजयपाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा जो किसानों को भ्रमित कर मूंग ना खरीदने के लिए भ्रम फैलाया जा रहा था कांग्रेस हमेशा से ही नौटंकी करती है और किसानों को गुमराह करती है। भाजपा किसानों की संवेदनशील सरकार है और किसान हित में ही कार्य करती है।
वर्तमान में किसानो की मूंग फसल कटने के कारण कुछ देरी हो रही थी परंतु अब पूरी फसल कट चुकी हैं तो किसानों की मूंग खरीदने का फैसला भाजपा सरकार ने किया है। आप सभी किसानो से आग्रह है कि 19 जून से अपनी फसल के पंजीयन कराने की कृपा करे!