MP Weather Update: मध्यप्रदेश में मानसून को लेकर राहत भरी खबर सामने आ रही है। फिलहाल राजधानी भोपाल में प्री-मानसून की बौछारें जारी हैं, लेकिन असली मानसून अब भी लगभग 800 किलोमीटर दूर है। मौसम विभाग के अनुसार, 10 जून 2025 के आसपास मानसून भोपाल में दस्तक दे सकता है।
फिलहाल मुंबई में मानसून की एंट्री हो चुकी है, जो धीरे-धीरे छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और दंतेवाड़ा के रास्ते मध्यप्रदेश की ओर बढ़ रहा है। बंगाल की खाड़ी में एक अति कम दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बन रहा है, जिससे मानसून को गति मिलने की संभावना जताई जा रही है।
☁️ भोपाल में मौसम का बदला मिजाज
बीती रात भोपाल में तेज बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई है। बुधवार सुबह तक 6.2 मिमी वर्षा, अधिकतम तापमान 35.8°C और न्यूनतम तापमान 24°C रिकॉर्ड किया गया। इससे राजधानीवासियों को गर्मी से खासी राहत मिली।
🧠 एक्सपर्ट का कहना
मौसम विशेषज्ञ ए.के. शुक्ला के अनुसार, ‘‘बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम मानसून को आगे बढ़ाएगा और यदि यह एक्टिव रहा तो पहले सप्ताह में ही मध्यप्रदेश में मानसून की आमद हो सकती है।’’ ऐसी परिस्थिति में अनुमान है कि इस बार मानसून सामान्य से पहले प्रदेश में पहुंच सकता है।