सभी धर्मों के लोगों की आस्थाओं का ख्याल रखते हुए शांति और सौहार्द पूर्ण रूप से ईद अल-अज़हा का त्यौंहार बनाया जाए :- वसीम खांन मुस्लिम त्योंहार कमेटी अध्यक्ष सोहागपुर।
संवाददाता :- शेख आरिफ सोहागपुर।

सोहागपुर// आगामी ईद उल जोहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से एसडीएम अनिल कुमार जैन की अध्यक्षता में तहसील स्तरीय शांति समिति की बैठक सोहागपुर थाना परिसर में आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम अनिल कुमार जैन ने कहा कि ईद अल-अज़हा (बकरीद) पर्व सामाजिक समरसता, बलिदान और एकता के प्रतीक हैं, अतः इन्हें शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन इस अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण को लेकर पूरी तरह से सजग है।
एसडीओपी संजू चौहान ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है तथा किसी भी प्रकार के अफवाह फैलाने वाली झूठी एवं भ्रामक खबरों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।
सोहागपुर थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर ने कहा कि सोहागपुर के सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर तेजतर्रार पुलिस कर्मचारीयो की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर रखेंगी।
उन्होंने कहा की खुले में और सामूहिक कुर्बानी ना करे, आपशीष्टो को नगर परिषद द्वारा कराए गए गड्ढे में ही डाले। उन्होंने कहा कि प्रशासन सभी त्योहारों को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह सतर्क एवं तत्पर है।

एसडीएम एवं एसडीओपी संजू चौहान ने बैठक में जानकारी दी कि बकरीद एवं अन्य आगामी पर्वों को लेकर प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किए जाएंगे।
असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके पूर्व शांति समिति के सभी सदस्यों ने बारी बारी से अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी रखे मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाह की और जाने वाले मार्ग की साफ सफाई, बिजली, पानी की बेहतर व्यवस्था और असामाजिक तत्वों पर नजर रखना की बात कही।
शांति समिति के सभी सदस्यों ने एक स्वर में सोहागपुर की गंगा-जमुनी तहजीब की प्रशंसा करते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ईद अल-अज़हा (बकरीद) पर्व शांति एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा और स्थानीय प्रशासन का पूर्ण रुप से बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिये सहयोग किया जाएगा।
सभी सदस्यों ने विभिन्न पर्व त्योहारों के अवसर पर स्थानीय प्रशासन, पुलिस, नगर पालिका, बिजली विभाग, आदि सभी की तत्परता एवं सजगता को लेकर प्रशंसा करते हुए धन्यवाद भी दिया।
उक्त बैठक में एसडीएम अनिल कुमार जैन, एसडीओपी संजू चौहान, थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर,
नपा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सोहागपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्वनी सरोज, राजो मालवीय, मुस्लिम त्यौहार कमेटी अध्यक्ष वसीम खान, मस्जिद कमेटी सदर अनीस खान, अंजुमन कमेटी सदर जावेद खान, हानिफ खान, राजा-सोनू भाई, पार्षद जमील खान, सादिक खान, अभिनव पालीवाल, शिवकुमार पटेल सहित अन्य लोग भी बैठक में उपस्थित रहे।
