जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सोहागपुर में पलकमाती नदी पर बोरी बंधना का हुआ निर्माण।

सोहागपुर।
संवाददाता:- शेख आरिफ।

जल की हर बूंद में जीवन का सार, इसे सहेजने से ही दूर होगा भविष्य का जल संकट :- विधायक सोहागपुर विजयपाल सिंह

सोहागपुर// गुरूवार को प्रातः सोहागपुर की पलकमाती नदी पर जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने पलकमाती नदी की साफ-सफाई, गहरीकरण और जीर्णोद्धार का श्रमदान किया एवं बोरी बंधा बनाया । विधायक ने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में जल गंगा संवर्धन अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है।

विधायक विजयपाल सिंह ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान में जहाँ एक और पुराने जल स्त्रोतों की साफ-सफाई, गहरीकरण और जीर्णोद्धार किया जा रहा है, वही वर्षा के जल को सहेजने के लिये नई जल संरचनाओं का निर्माण भी किया जा रहा है। विधायक विजयपाल सिंह ने कहा कि नदी, तालाब और बाबड़ी के आस पास साफ सफाई करें और पेड़/पौधो लगाएं। साथ ही प्रत्येक वार्ड एवं गांवों में साफ सफाई रखने का संकल्प दिलाया।

विधायक विजयपाल सिंह ने कहा कि जल ही जीवन है इसी सोच के साथ अपने बच्चों और समाज को बताए कि जल स्रोतों के संरक्षण व संवर्धन कैसे करें और जल को संरक्षण करने के लिए नए नए उपाय बताए। विधायक विजयपाल सिंह ने श्रमदानियों को पंक्तिबद्ध रो में लगाने, बारी-बारी से तसला लेकर युवाजनो के साथ-साथ सामाजिक संगठनो के बीच श्रमदानियों के साथ उत्साह से नदी के जल स्त्रोतों की साफ-सफाई, गहरीकरण और जीर्णोद्धार कार्य किया। साथ ही नगर वासियों ने भी श्रमदान कर जल स्रोतों के संरक्षण व संवर्धन हेतु कार्य किया।

विधायक विजयपाल सिंह ने कहा कि संकल्प ले प्रतिदिन नदी तालाबों में श्रमदान करे। और नदी तालाबों के आस पास पेड़ पौधे लगाए बोरी बंधा बनाये। एक एक वार्ड गांवों को स्वच्छ रखे। विधायक विजयपाल सिंह ने कहा कि जल संरक्षण के लिए चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान की सफलता के लिए समेकित प्रयास आवश्यक हैं। अभियान में नागरिकों को अपनी सोच बदलनी चाहिए। नई पीढ़ी को भी जन भागीदारी कदम से कदम मिलाकर जल संरक्षण के लिए बताए। उन्होंने कहा कि सप्ताह में दो दिन जल संरक्षण, पेड़ पौधे और साफ सफाई का काम करे। इस अवसर पर विधायक के साथ सोहागपुर नगर पालिका अध्यक्ष, एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ, आगनवाड़ी कार्यकर्ता, नगर परिषद से सीएमओ एवं कर्मचारी सहित अधिक संख्या में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों व विभिन्न सामाजिक संगठनो ने बोरी बंधान का निर्माण कर श्रमदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!