स्व. रामविलास परते की स्मृति में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न

मंडल अध्यक्ष अश्विनी कुमार सरोज ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, खेलों को बताया विकास का सशक्त माध्यम

सोहागपुर// स्वर्गीय श्री रामविलास परते की स्मृति में आदिवासी युवा समिति के तत्वावधान में ग्राम बिछुआ के खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का 27 फरवरी की रात्रि उत्साह और खेल भावना के साथ भव्य समापन हुआ। 26 फरवरी से प्रारंभ हुई इस प्रतियोगिता में क्षेत्र सहित विभिन्न जिलों की टीमों ने भाग लेकर उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबलों में हर सफल रेड और सशक्त टैकल पर दर्शकों की तालियों से पूरा मैदान देर रात तक गूंजता रहा।समापन अवसर पर विजेता टीमों को आकर्षक नगद पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रथम स्थान प्राप्त टीम को 20,750 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त टीम को 10,750 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त टीम को 6,750 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष सोहागपुर अश्विनी कुमार सरोज, शंकर लाल मालवीय (शासकीय अधिवक्ता), रामबाबू रघुवंशी (विधायक पतिनिधि), नीरज यादव (मंडल अध्यक्ष युवा मर्चा) शेख़ आरिफ (पत्रकार), रूपेश कुमार मेहरा (पत्रकार) सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि अश्विनी कुमार सरोज ने अपने संबोधन में कहा कि आदिवासी अंचल में इस प्रकार का राज्य स्तरीय आयोजन गर्व का विषय है। उन्होंने खेलों को अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का आधार बताते हुए क्षेत्र में खेल गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहन देने का आश्वासन दिया। आयोजन समिति की अध्यक्ष श्रीमती कला बाई राय एवं उनकी टीम के नेतृत्व में सम्पन्न यह आयोजन स्व. रामविलास परते को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने वाला प्रेरणादायी कार्यक्रम सिद्ध हुआ।

आयोजन समिति की सराहनीय भूमिका:- आयोजन समिति की अध्यक्ष श्रीमती कला बाई राय (सरपंच), उपाध्यक्ष पुनीराम टेकाम (उपसरपंच), सचिव लखनलाल प्रजापति एवं सहायक सचिव मुकेश इरपाचे के नेतृत्व में ग्राम बिछुआ के समस्त ग्रामवासियों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंच संचालन शिव बालक इमने, राजेन्द्र उइके एवं राजेन्द्र उड़के द्वारा प्रभावी रूप से किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!