शोभायात्रा का जनप्रतिनिधियों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
कोर्ट चौराहे पर हुआ हनुमान चालीसा आरती के साथ हुआ भव्य समापन

सोहागपुर// श्री राम नवमी के अवसर पर प्राचीन शिव पार्वती मंदिर से श्री राम जी की शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में नगर के प्रत्येक वार्डों से राम भक्त अखाड़े डीजे बाजे और श्री राम दरबार, हनुमान,शिव पार्वती एवं साईं बाबा के स्वरूप में निर्मित झांकियों के साथ सम्मिलित हुए। इस शोभायात्रा में बच्चे युवा बुजुर्गों के साथ-साथ महिलाएं भी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुई। राम भक्त डीजे और बाजे पर धार्मिक गीतों की धुन पर झूम रहे थे डांस कर रहे थे । इस शोभायात्रा का नगर में पटवा समाज,प्रजापति समाज, सिंधी समाज, जैन समाज, साहू समाज, सेन समाज , पुष्पा डेरी डीजे संघ, ठेकेदार यूनियन, आदि ने स्वल्पाहार जल शरबत मठा आदि का वितरण किया। इस शोभा यात्रा में क्षेत्र के विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष लता यशवंत पटेल कांग्रेस के पुष्पराज सिंह पटेल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संतोष मालवीय समस्त पाषर्दगन सहित भारी संख्या में नगर वासी उपस्थित हुए । जिन्होंने श्री राम चौक पर शोभायात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।

कोर्ट चौराहे पर हुआ भव्य समापन……
वही शोभा यात्रा का समापन कोर्ट चौराहा पर किया गया जहां पर कोर्ट चौराहा समिति के द्वारा हनुमान चालीसा एवं नर्मदा पुरम से आए कलाकारों के माध्यम से भव्य और दिव्यामहाआरती का आयोजन रखा गया था साथ ही कोर्ट चौराहे पर शाम 5:00 बजे से राम भगवान का दूध दही शहद घी आदि से अभिषेक किया गया जिसमें समिति के वरिष्ठ जन्म यजमान के रूप में उपस्थित हुए आरती के पश्चात हवा के रूप में नगर वासियों को प्रसाद का वितरण किया गया जिसमें क्षेत्रीय विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह, पुष्पराज सिंह पटेल संतोष मालवीय पंडित प्रकाश मुद्गल, कृष्ण कुमार पालीवाल नारायण दास छाबड़िया, जेपी महेश्वरी, विजय नन्नू छाबड़िया, अश्विनी सरोज, आकाश रघुवंशी, यशवंत पटेल, गजेंद्र सिंह चौधरी, संतोष सराठे सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
कोर्ट चौराहे की सजावट रही आकर्षण का केंद्र……

कोर्ट चौराहा समिति ने चौराहे को विद्युत शाज सज्जा सहित शानदार झांकियां बनवाई थी चौराहे पर प्रवेश करने के बाद राम दरबार बनाया गया था एक तरफ प्राचीन जमीनी सरोवर तो दूसरी तरफ प्राचीन सिद्ध बाबा की झांकी बनाई गई थी सामने रामलाल छोटे रूप में विराजमान थे तो वही बड़े मंच पर भगवान श्री राम की बड़ी मूर्ति आकर्षण का केंद्र रही जिसको पंडित गौरव व्यास टिक्कू महाराज ने तैयार किया था मूर्ति के पीछे एक छोटी सी मोटर लगाकर अभिषेक के समय जल चढ़ाया गया और अभिषेक करते हुए दूध दही शहद शक्कर से भगवान को स्नान कर कर सुंदर मुकुट पहनकर जेवरों और बस्त्रों से उनका सिंगार किया नागरिक कौन है व्यवस्था और साथ सजा की सराहना की
