15 लाख 90 हजार 669 रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी
संवाददाता:- शेख आरिफ।
सोहागपुर/माखननगर। क्षेत्रीय विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए विजय पाल सिंह की अनुशंसा पर कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना द्वारा विधायक निधि से माखननगर नगर परिषद क्षेत्र के 11 विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु कुल 15 लाख 90 हजार 669 रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन कार्यों में शैक्षणिक, धार्मिक एवं सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े निर्माण शामिल हैं। शासकीय पीएम श्री कन्या विद्यालय माखननगर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 1 लाख 31 हजार 638 रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा नगर परिषद माखननगर के वार्ड क्रमांक 9 में हनुमान मंदिर के पास सार्वजनिक चबूतरा निर्माण हेतु 1 लाख 49 हजार 29 रुपये, वार्ड क्रमांक 10 के कहार मोहल्ला एवं धोबी मोहल्ला में क्रमशः 69-69 हजार 23 रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 1 ढोंगा मोहल्ला में सार्वजनिक चबूतरा निर्माण के लिए 1 लाख 03 हजार 628 रुपये (जिसमें 1 लाख विधायक निधि एवं 3 हजार 628 रुपये निकाय अंश) स्वीकृत हुए हैं। वार्ड क्रमांक 3 में मुख्य मार्ग से खेड़ापति मंदिर तक सीसी रोड निर्माण हेतु 3 लाख 03 हजार 294 रुपये (3 लाख विधायक निधि, 3 हजार 294 रुपये निकाय राशि) स्वीकृत किए गए हैं। वार्ड क्रमांक 4 आवास कॉलोनी में चबूतरा निर्माण के लिए 2 लाख 02 हजार 620 रुपये, वार्ड क्रमांक 7 में माता मंदिर के पास सार्वजनिक चबूतरा एवं टीन शेड निर्माण हेतु 1 लाख 54 हजार 815 रुपये, वार्ड क्रमांक 8 में पुलिया निर्माण के लिए 1 लाख 67 हजार 913 रुपये, वार्ड क्रमांक 12 में सार्वजनिक चबूतरा निर्माण के लिए 1 लाख 32 हजार 870 रुपये तथा वार्ड क्रमांक 15 में सार्वजनिक चबूतरा निर्माण हेतु 1 लाख 06 हजार 816 रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इन स्वीकृतियों से नगर क्षेत्र में आधारभूत संरचना मजबूत होने के साथ ही आमजन को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
