सोहागपुर// शहर के मेन मार्केट गांधी चौक क्षेत्र से एक कपड़ा व्यापारी के लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे परिजनों सहित व्यापारिक क्षेत्र में चिंता का माहौल है। शास्त्री वार्ड सोहागपुर निवासी मयंक आसवानी (28 वर्ष) पिता कैलाश आसवानी द्वारा थाना सोहागपुर में दी गई सूचना के अनुसार, उनके पिता कैलाश आसवानी (52 वर्ष) पिता मेघराज आसवानी, जो गांधी चौक में रेडीमेड कपड़ों की दुकान का संचालन करते हैं, आज सुबह लगभग 9 बजे घर से दुकान खोलने के लिए चाबी लेकर निकले थे।
करीब 10:30 बजे जब परिजनों ने संपर्क करने का प्रयास किया तो उनका मोबाइल फोन घर पर ही मिला। दुकान के कर्मचारियों से पूछताछ करने पर बताया गया कि कैलाश आसवानी दुकान खोलने के लिए चाबी देने के बाद बिना किसी को बताए कहीं चले गए और दुकान पर उपस्थित नहीं हैं।
परिजनों की सूचना पर थाना सोहागपुर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस द्वारा दुकान एवं आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और मामले की गंभीरता से तफ्तीश जारी है।
लापता व्यक्ति का हुलिया इस प्रकार है—
कद: लगभग 5 फीट 9 इंच
पहनावा: काले रंग का जैकेट, फिरोजी व सफेद रंग की चैक दार शर्ट
पहचान चिन्ह: बाएं हाथ पर “कैलाश” नाम का गुदना
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को कैलाश आसवानी के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त हो, तो तत्काल थाना सोहागपुर को सूचित करें।
संपर्क नंबर: 📞 7701052276

हमारी अपील।
यह मामला न केवल एक परिवार की चिंता से जुड़ा है, बल्कि समाज की सामूहिक संवेदनशीलता की भी परीक्षा है। प्रशासन और पुलिस को सहयोग देकर व्यक्ति की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने में सहयोग करें।
