सोहागपुर: भीषण गर्मी में आग का खतरा: नगर परिषद का फायर वाहन थाना परिसर में तैनात

आगजनी की बढ़ती आशंका के बीच नगर परिषद का बड़ा एहतियाती कदम, 24 घंटे राहत के लिए फायर टीम अलर्ट

सोहागपुर// ग्रीष्म ऋतु के आगमन के साथ बढ़ती आगजनी की घटनाओं की आशंका को देखते हुए नगर परिषद सोहागपुर ने गंभीर कदम उठाया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी के निर्देश पर नगर परिषद का फायर वाहन थाना सोहागपुर को सौंप दिया गया है, जहां इसे तत्काल राहत कार्य के लिए तैनात रखा जाएगा। साथ ही फायर फाइटरों की ड्यूटी भी निर्धारित कर दी गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में बिना देरी के कार्रवाई हो सके। थाना परिसर में खड़ा यह फायर वाहन अब नगर क्षेत्र में आग लगने की घटनाओं पर त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान परिस्थितियों में आगजनी की घटनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता, इसलिए पूरी व्यवस्था को अलर्ट मोड पर रखा गया है।


प्रशासन की अपील:- आमजन एवं किसानों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और आगजनी से बचाव के लिए शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। थोड़ी सी लापरवाही बड़े हादसे का रूप ले सकती

आपात स्थिति में संपर्क करें:
चालक राजेंद्र साहू: 7566877491
कार्तिक मैहरा: 6260121163
सहायक प्रांजुल दीवान: 8602567375
थाना सोहागपुर: 7701052276
पुलिस सहायता: 112

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!