सोहागपुर।
संवाददाता:- शेख आरिफ।
युवक का शव जामुन के पेड़ पर लटका मिलने से ग्रामीणों में दहशत।
सोहागपुर// सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भजियाढाना में एक व्यक्ति का शव जामुन के पेड़ से लटका हुआ पाया गया । सूचनाकर्ता विजय पिता चुन्नीलाल ठाकुर 42 वर्ष निवासी भजियाढाना के द्वारा इस आशय की सूचना सोहागपुर पुलिस को दी गई है थी के वह अपने खेत में रिश्तेदारों के साथ आज 26.7.2025 को सुबह धान लगा रहे थे धान लगाते समय करीबन 12:00 बजे खेत में लगे जामुन के पेड़ से बदबू आई लड़कों ने जाकर देखा एक अज्ञात आदमी फांसी पर लटका हुआ था।

सूचना मिलने पर सोहागपुर पुलिस और एफ.एस.एल टीम ने मौके पर पहुंच कर देखा की एक अज्ञात युवक का शव जामुन के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका हुआ था। जिसकी उम्र लगभग 25-26 वर्ष होगी जिसने सफेद फूल वाहं टीशर्ट और नीले काले रंग की पैंट पहनी हुई थी। पुलिस ने मार्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं ।
उप निरीक्षक मुकेश सोनी ने बताया की प्रथम दृष्टि जांच में यह सामने आया है की गांव में पुंछ ताछ करने पर पता चला कि मृतक युवक नाम बृजेश है जो जिला छिंदवाड़ा में किसी गांव का रहने वाला है और भाजियढाना गांव में ही मृतक की ससुराल है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस में शव को फंदे से उतर कर शव को पोस्टमार्टम सोहागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य भवन लेकर आई थी। मृत्यु कब हुई है इस संबंध में कोई जानकारी नहीं लग पाई है रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर पुलिस क जांच जारी है।
