सोहागपुर।संवाददाता:- शेख आरिफ।
मज़दूरो ने अपनी मेहनत का पैसा मिलने पर सोहागपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया।
सोहागपुर// पुलिस ने एक सराहनीय कार्य किया है सोहागपुर पुलिस ने जिला छिंदवाड़ा, थाना तमिया भूरा भगत से लगभग 10 महिला पुरुष धान लगाने के लिए मजदूरी हेतु अकोला टोला थाना सोहागपुर मलखान सिंह अहिरवार के यहां आए हुए थे। सभी मजदूरों की मजदूरी की रकम लगभग 84 हजार रुपए हुई थी। मजदूरो को मजदूरी का पूरी रकम नही मिली था। जिस कारण ग्राम अकोला निवासी मलखान सिंह की शिकायत लेकर भूरा भगत के मजदूर तेजलाल, सुमरती बाई, सविता, बबीता अंजली बाई के साथ अन्य मजदूर थाना सोहागपुर में मजदूरी का पैसा दिलाने के लिए पुलिस से निवेदन किया। सोहागपुर पुलिस ने भी मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए सभी महिला पुरुष मजदूरों की बात को सुना और मानवीयता के आधार पर मलखान सिंह निवासी अकोला को थाने बुलाया गया। एएसआई गणेश राय ने बताया की भूरा भगत के कुछ मजदूरों ने सोहागपुर ग्राम अकोला निवासी मलखान सिंह कि शिक़ायत ले कर थाने आये थे जिस के बाद पुलिस द्वारा मलखान सिंह को बुलाया गया और मजदूरी का लगभग 84 हजार रुपए का हिसाब पूछा गया 84000 का हिसाब पूरा सही पाए जाने पर शेष बचे 14200 रूपय नगद मजदूरों को वापस सोहागपुर पुलिस के द्वारा दिलाए गए हैं मलखान सिंह निवासी अकोला को शख्त हिदायत दी गई है कि आगे से मजदूरी के पैसे ना रोके।

इस मौसम में थाना लगाने अलग – अलग क्षेत्र से मजदूर वर्ग मजदूरी करने इस क्षेत्र में आते है सभी आमजन और मजदूरी कराने वाले लोगों से सोहागपुर पुलिस की अपील है कि मजदूरी का पूरा पैसा लेबर को दिया जावे। अपना बाकी मेहनत का पैसा पाकर सभी मजदूरो ने सोहागपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया, और महिला पुरुष मुस्कुराते हुए अपने घर के लिए रवाना हुए। थाना प्रभारी सोहागपुर के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक मेघा उदेनिया, सहायक उप निरीक्षक गणेश राय, प्रधान आरक्षक के.के. ठाकुर अन्य स्टाफ का योगदान मजदूरी के पैसे दिलाने में रहा।
