पत्रकार तरुण मेहरा के निवास पर नवरात्रि में घटस्थापना, आज नर्मदा तट पर होगा विसर्जन

सोहागपुर/सेमरी हरचंद। ग्राम झालौन निवासी पत्रकार तरुण मेहरा के आवास पर चैत्र नवरात्रि पर्व के अवसर पर माता के जवारों का भव्य आयोजन किया गया। नवरात्रि की प्रथम तिथि पर विधि-विधान के साथ घटस्थापना की गई, जिसके बाद से पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ पूजन-अर्चन का क्रम जारी रहा। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर प्रतिदिन सुबह-शाम माता की आरती, भजन एवं देवी जस का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा।
आज जवारों का विसर्जन धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा। विसर्जन के लिए जवारों को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ नर्मदा तट सांगाखेड़ा खुर्द ले जाया जाएगा, जहां विधिवत विसर्जन संपन्न होगा।
इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी, जिसमें महिला, पुरुष एवं बच्चे माता के जयकारों के साथ शामिल होंगे। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहेगी।
