सोहागपुर के कपड़ा व्यापारी कैलाश आसवानी ने माखननगर में की आत्महत्या।

कपड़ा व्यापारी कैलाश आसवानी की माखननगर स्थित श्री राधे लॉज में शव बरामद हुआ।

सोहागपुर/माखननगर। सोहागपुर के कपड़ा व्यापारी कैलाश आसवानी की माखननगर स्थित श्री राधे लॉज में शव बरामद हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनकी मृत्यु विषाक्त पदार्थ सेवन की आशंका से जुड़ी बताई जा रही है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि कैलाश आसवानी के लापता होने की सूचना एक दिन पूर्व उनके परिजनों द्वारा थाना सोहागपुर में दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने बताया था कि वे सुबह घर से गांधी चौक स्थित अपनी रेडीमेड कपड़ों की दुकान खोलने के लिए निकले थे, लेकिन उसके बाद उनका कोई संपर्क नहीं हो सका। उनका मोबाइल फोन घर पर ही मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ गई थी और उनकी तलाश की जा रही थी।

इसी दौरान माखननगर स्थित श्री राधे लॉज में एक व्यक्ति के अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मृतक की पहचान कपड़ा व्यापारी कैलाश आसवानी के रूप में की। सूचना मिलने पर परिजन भी माखननगर पहुंचे।पुलिस ने मौके पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में विषाक्त पदार्थ सेवन की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

घटना की खबर फैलते ही सोहागपुर और माखननगर के व्यापारिक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। परिचितों और व्यापारियों ने इसे एक दुखद घटना बताते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की है।पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!