सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व में 482 गिद्धों की मौजूदगी दर्ज

सोहागपुर।
संवाददाता:- शेख आरिफ।

तीन दिवसीय प्रदेशव्यापी गणना में 323 सक्रिय घोंसले मिले, संरक्षण प्रयासों को मिला बल

सोहागपुर। मध्यप्रदेश वन विभाग द्वारा वर्ष में दो बार आयोजित की जाने वाली शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 की प्रदेशव्यापी गणना का तीन दिवसीय अभियान 20, 21 एवं 22 फरवरी 2026 को सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व में संपन्न हुआ। गणना के दौरान कुल 482 गिद्धों की उपस्थिति दर्ज की गई, जो क्षेत्र में गिद्धों की स्थिर होती आबादी का संकेत है। वन विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, गणना के प्रथम दिवस 203, द्वितीय दिवस 79 तथा तृतीय दिवस 195 गिद्ध देखे गए। इसके अतिरिक्त तृतीय दिवस को वन परिक्षेत्र सामान्य इटारसी अंतर्गत 5 गिद्धों की अलग से गणना की गई। इस प्रकार तीनों दिनों में कुल 482 गिद्धों की पुष्टि हुई। गणना के दौरान गिद्धों के प्रजनन स्थलों का भी सर्वेक्षण किया गया। तीन दिवसीय अभियान में 323 सक्रिय घोंसले एवं 74 निष्क्रिय घोंसले चिन्हित किए गए। विशेषज्ञों के अनुसार सक्रिय घोंसलों की संख्या गिद्धों के सुरक्षित प्रजनन और अनुकूल आवास की उपलब्धता को दर्शाती है। गणना के दौरान देसी गिद्ध (लॉन्ग-बिल्ड वल्चर) के साथ-साथ White-rumped Vulture, Egyptian Vulture, चमर गिद्ध तथा सफेद पीठ वाले गिद्ध देखे गए। इन प्रजातियों की उपस्थिति जैव विविधता की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

विशेषज्ञों का कहना है कि गिद्ध पर्यावरण के प्राकृतिक सफाईकर्मी हैं। ये मृत पशुओं के अवशेषों का त्वरित अपघटन कर संक्रमण फैलने से रोकते हैं और पारिस्थितिकी तंत्र को स्वच्छ बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व प्रबंधन द्वारा गिद्ध संरक्षण के लिए सुरक्षित आवास, नियमित मॉनिटरिंग, घोंसला स्थलों की निगरानी तथा जन जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि निरंतर संरक्षण उपायों के चलते आने वाले समय में गिद्धों की संख्या में और वृद्धि की संभावना है। तीन दिवसीय यह गणना अभियान न केवल वन विभाग की सक्रियता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व प्रदेश में गिद्ध संरक्षण का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभर रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!