संवाददाता:- शेख आरिफ।
सोहागपुर। मध्य प्रदेश विधानसभा में 18 फरवरी को प्रस्तुत बजट 2025–26 में सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र को महत्वपूर्ण विकास सौगात मिली है। क्षेत्रीय विधायक विजयपाल सिंह राजपूत के सतत प्रयासों के परिणाम स्वरूप लोक निर्माण विभाग अंतर्गत क्षेत्र की कई प्रमुख सड़कों के निर्माण कार्यों को बजट में स्वीकृति प्रदान की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सांगाखेड़ा कलां में कृष्णा कुमार तिवारी के यहां से तीन इमली वाला रास्ता तथा चपलासर हाईस्कूल से दडा होते हुए बड़ी बालामेंट में कमल कीर तक लगभग 5 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 7 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार वागरा से नया घोड़ानाल, परसार पानी, मेहंद्रयाली, चुरना, काकड़ी, बोरी, नयासाकई, नयाकाजरी होते हुए पथरई मार्ग (0.35 किमी) के लिए 1.50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। शिवपुर– तालकेसरी मार्ग (4 किमी) के निर्माण हेतु 2.60 करोड़ रुपये तथा अजनेरी से झिरमटा मार्ग (2.60 किमी) के लिए 3.12 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
वहीं नदी टोला से ईशरपुर होते हुए पलकेश्वर धाम तक 3.25 किलो मीटर सड़क निर्माण (पुल सहित) के लिए 5 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इन सड़क निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में आवागमन की सुविधा सुदृढ़ होगी। शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि आधारित गतिविधियों को गति मिलेगी तथा व्यापारिक संपर्क बेहतर होगा।
क्षेत्रवासियों ने विधायक विजयपाल सिंह राजपूत के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे सोहागपुर विधानसभा के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।
