विधायक विजयपाल सिंह की नर्मदा परिक्रमा यात्रा प्रारंभ

संवाददाता:- शेख आरिफ।

सेठानी घाट से विधिवत शुभारंभ, भजन-कीर्तन के बीच निकली आस्था की यात्रा

सोहागपुर। सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने गुरुवार को नर्मदापुरम स्थित पावन सेठानी घाट से मां नर्मदा की आध्यात्मिक परिक्रमा यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया। श्रद्धा और भक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में संगीतमय भजनों एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यात्रा की शुरुआत हुई। यात्रा प्रारंभ से पूर्व विधायक विजयपाल सिंह ने सेठानी घाट पर मां नर्मदा की विधिवत पूजा- अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समर्थक और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। घाट परिसर में भक्ति संगीत की गूंज और जयकारों के बीच परिक्रमा यात्रा रवाना हुई।

नर्मदा परिक्रमा यात्रा के दौरान सिवनी मालवा, टिमरनी और हरदा पहुंचने पर स्थानीय वरिष्ठ नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने परिक्रमा वासियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने जलपान एवं स्वागत की व्यवस्था की। धार्मिक मान्यता के अनुसार नर्मदा परिक्रमा को विशेष आध्यात्मिक साधना और आस्था का प्रतीक माना जाता है। इसे आत्मिक शांति, संयम और समर्पण की यात्रा के रूप में देखा जाता है। विधायक विजयपाल सिंह की इस पहल को क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।फिलहाल, परिक्रमा यात्रा निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ रही है और श्रद्धालुओं में उत्साह एवं भक्ति का वातावरण बना हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!