संवाददाता:- शेख आरिफ।
विधायक विजयपाल सिंह ने नन्हे विद्यार्थियों को बैग भी किये वितरित

सोहागपुर// माखन नगर विकासखंड में ग्रामीण विकास को गति देते हुए दो ग्राम पंचायतों में कुल 42 लाख रुपये की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रमों की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक विजयपाल सिंह ने की। पवारखेड़ा खुर्द में 19 लाख का सामुदायिक मंगल भवन:- ग्राम पंचायत पवारखेड़ा खुर्द स्थित एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला परिसर में 19 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक मंगल भवन का भूमि पूजन किया गया। विधायक विजयपाल सिंह ने कहा कि इस भवन के निर्माण से ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। कार्यक्रम के दौरान कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए गए। विद्यार्थियों के चेहरों पर उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली।
मढ़ावन में 23 लाख रुपए दो निर्माण कार्यों की शुरुआत


इसी क्रम में ग्राम मढ़ावन में 19 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक मंगल भवन निर्माण कार्य तथा 4 लाख रुपये की लागत से माता मंदिर परिसर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना का विकास सरकार की प्राथमिकता है और ऐसे निर्माण कार्य गांवों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर स्वीकृत किए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीणों को सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा तथा धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की रही उपस्थिति
कार्यक्रमों में जनपद अध्यक्ष सावित्री बाई परनामे, मंडल अध्यक्ष विपिन यादव, सरपंचगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता, संबंधित अधिकारी, ग्रामवासी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए विधायक एवं शासन के प्रति आभार व्यक्त किया और इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया।
