रेत माफियाओं के खिलाफ करणी सेना की हुंकार जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन

करणी सेना ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन; जनआंदोलन की दी चेतावनी

संवाददाता:- शेख आरिफ।


सोहागपुर/नर्मदापुरम। जिले में बढ़ते रेत माफियाओं के आतंक, आमजन पर हो रहे अत्याचार, गुंडागर्दी और अवैध उत्खनन की घटनाओं को लेकर आज करणी सेना नर्मदापुरम ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खनिज विभाग की निष्क्रियता और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ कड़ा आक्रोश जताते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन लगातार जारी है, जिससे शासन को राजस्व हानि तो हो ही रही है, वहीं आम नागरिकों को भी भय और असुरक्षा के माहौल में जीना पड़ रहा है। करणी सेना के प्रतिनिधियों ने कहा कि रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग कार्रवाई करने में नाकाम साबित हो रहे हैं।


ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द ही अवैध उत्खनन पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई और दोषियों पर कड़ी दंडात्मक कार्यवाही नहीं हुई, तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी आंदोलन की समस्त जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित विभागों की होगी। करणी सेना ने दो टूक शब्दों में कहा कि अन्याय और गुंडागर्दी के खिलाफ उनका संघर्ष जारी रहेगा और जनहित में आवाज़ बुलंद की जाती रहेगी। जिले में रेत माफियाओं के बढ़ते प्रभाव के बीच यह विरोध प्रदर्शन प्रशासन के लिए एक स्पष्ट संदेश माना जा रहा है कि अब जनभावनाओं को नजरअंदाज करना आसान नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!