क्षेत्रीय विधायक ठाकुर विजय पाल सिंह सहित सांसद दर्शन सिंह भी पहुंचें, विधायक विजय पाल बोले धार्मिक आयोजन में कन्या विवाह पुण्य का कार्य।
विधायक श्री ठाकुर द्वारा 7 कन्याओं को एलईडी टीवी की गई भेंंट।

संवादाता:- शेख आरिफ सोहागपुर।
सोहागपुर के ग्राम टेकापार के प्रसिद्ध राजुल देव दरबार में नवरात्र की पंचमी तिथि को देवी स्वरूप ज्वारे स्थापित किये गए थे, साथ ही यहां श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन भी लोक कल्याण की भावना से राजुलदेव दरबार के सेवक भूरेलाल गिरी द्वारा किया गया था। वही मंदिर परिसर में चौसठ योगिनी देवियों की प्राण प्रतिष्ठा भी की गई है, यहां चौदस तिथि ज्वारे विर्सजन के साथ श्री विष्णु महायज्ञ की पूर्ण आहूति भी की गई। क्षेत्र में प्रसिद्ध ग्राम टेकापार में शुक्रवार को ज्वारे विसर्जन में हजारों की संख्या में श्रृद्धालुगण शामिल हुए, बता दें कि राजुलदेव दरबार में स्थानीय और दूर दराज से लोग अपनी मनोकामना लेकर पहुंचते, और उनकी मनोकामना भी पूरी होती है। यहां के सेवक भूरेलाल गिरी द्वारा पिछले सालों से लगातार सेवा भावना से लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जाता है, लाभ मिलने के चलते हजारों की संख्या में टेकापार दरबार पहुंचते है।

ज्यारे विसर्जन कार्यक्रम सहित श्री विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहूति में क्षेत्रीय सांसद दर्शन सिंह भी पहुंचे जिन्होंने देवी दर्शन पश्चात कन्या विवाह जेसे आयोजन की प्रशंसा की, उधर क्षेत्रीय विधायक विजयपाल सिंह ने भी देर शाम कन्या विवाह आयोजन शामिल होकर कन्याओं से आर्शीवाद ग्रहण किया।राजुल दरबार में 6 जोड़ो का हुआ विवाहयज्ञ स्थल में ग्राम टेकापार सहित आसपास की 6 कन्याओं को विवाह सम्पन्न कराया गया। जिसमेें विधायक विजय पाल सिंह सहित, जनपद सीईओं संजय अग्रवाल ने उपहार भेंट किये, कार्यक्रम में पहुंचे विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने इस आयोजन की सराहना की है। कार्यक्रम मेंं भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना पुरोहित, नप उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी, मंंडल अध्यक्ष अश्विनी सरोज, गौरव अग्रवाल, पार्षद रवि उइके आदि शामिल हुए।