माखन नगर में दो दिवसीय जिला स्तरीय सेमीनार एवं पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ

आधुनिक बागवानी तकनीक व नवाचार पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी, बड़ी संख्या में पहुंचे प्रगतिशील किसान

संवाददाता:- शेख आरिफ।

सोहागपुर। एम.पी. एग्रो फार्म, माखन नगर में एकीकृत बागवानी विकास मिशन (MIDH) एवं राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय सेमीनार एवं पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में आधुनिक बागवानी तकनीकों, मूल्य संवर्धन एवं कृषि नवाचारों पर विस्तृत चर्चा की गई।इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित किसान कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कृषि क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों और सुधारात्मक प्रयासों पर प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादवके नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में लिए जा रहे निर्णयों एवं योजनाओं पर भी चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत बीज, ड्रिप सिंचाई, संरक्षित खेती, फल एवं फूल उत्पादन की आधुनिक विधियों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया।

सेमीनार में तैराकी संघ अध्यक्ष पियूष शर्मा, हॉर्टिकल्चर डिप्टी डायरेक्टर श्रीमती रीता मरकाम, जिला पंचायत कृषि समिति सदस्य अजीत मंडलोई, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह राजपूत, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सावित्रीबाई कुवंर निखलेश जी चतुर्वेदी, आकाश जी, विपिन (पिट्टू) यादव, गोलू अग्रवाल जी, मनमोहन व्यास, लालचंद जी, हीरालाल जी, पवन, संजय जी, अखिलेश शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान के सदस्य नीतिराज सिंह पटेल सहित प्रदेश भर से बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसानों की सहभागिता उल्लेखनीय रही। दो दिवसीय इस आयोजन में पुष्प प्रदर्शनी ने विशेष आकर्षण का केंद्र बनते हुए किसानों को नवीन प्रजातियों, सजावटी पौधों एवं बाजारोन्मुख उत्पादन की संभावनाओं से परिचित कराया। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार के कार्यक्रम किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित करने के साथ ही आय वृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!