नर्मदापुरम/सिवनी मालवा।
संवाददाता:- शेख आरिफ।
देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के बीकानेर से नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन के उन्नयन का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।
सिवनी मालवा// आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सिवनी मालवा में 97 करोड़ 7 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 102 करोड़ 94 लाख के कार्यों का भूमि पूजन भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सिवनी मालवा में तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। तत्पश्चात तरंग यात्रा में शामिल होने के बाद कुसुम महाविद्यालय में प्रबुद्ध जनों से चर्चा करेंगे। जिले में 200 करोड़ से होने वाले विकास कार्यों से निश्चित ही जिले को विकसित को विकासशीलता मैं गति देने के लिए वरदान साबित होंगे। सिवनी मालवा में 36 करोड़ की लागत से सी.एम राइस स्कूल, 10 करोड़ की लागत से गर्ल्स कॉलेज, 175 करोड़ की लागत से होशंगाबाद – टिमरनी 10 मीटर सड़क, तहसील कार्यालय एवं अन्य कार्यों के भूमि पूजन एवं लोकार्पण होंगे।
पहले भी कई सौ करोड़ की सौगात जिले को मिल चुकी है, अभी हाल ही में नर्मदापुरम जिले की विधानसभा सोहागपुर में भी अनेकों विकास कार्य के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करोड़ों की राशि दे चुके हैं सोहागपुर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह के प्रयासों से नगर के प्रत्येक गांव को मुख्य सड़कों से जोड़ा गया, पंचायत में उप स्वास्थ केंद्रौ को खोला गया एवं कुछ का काम अभी भी चल रहा है, सोहागपुर नगर में शासकीय अस्पताल का सिविल हॉस्पिटल मैं उन्नयन, पलकमती नदी का जीर्णोद्धार, सोहागपुर नगर में शासकीय सी.एम राइस स्कूल जैसे अनेकों विकास कार्य प्रगति पर है।