नर्मदापुरम ज़िला पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले

सोहागपुर थाना प्रभारी उषा मरावी को रक्षित केन्द्र नर्मदापुरम (रिडर) पदस्थ किया गया अब सोहागपुर के नए थाना प्रभारी राहुल रायकवार होगें

नर्मदापुरम/(सोहागपुर)। जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक स्तर पर व्यापक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई पदस्थापनाएं दी गई हैं। आदेश के तहत निरीक्षक उषा मरावी को थाना प्रभारी सोहागपुर से रक्षित केन्द्र नर्मदापुरम (रीडर) पदस्थ किया गया है, जबकि निरीक्षक राहुल रायकवार को अजाक थाना नर्मदापुरम से थाना प्रभारी सोहागपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक राजेश दुबे को रक्षित केन्द्र से अजाक थाना प्रभारी बनाया गया है। इसी क्रम में निरीक्षक मदन पंवार को रक्षित केन्द्र से थाना प्रभारी केसला, तथा निरीक्षक उमाशंकर यादव को केसला से रक्षित केन्द्र (जिविशा एवं मॉनिटरिंग सेल) पदस्थ किया गया है। निरीक्षक प्रवीण चौहान को रक्षित केन्द्र से थाना प्रभारी डोलरिया भेजा गया है।

उपनिरीक्षक स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। उपनिरीक्षक विपिन पाल को रामपुर से थाना इटारसी, संजीव पंवार को पथरोटा से रामपुर, तथा कैलाश नारायण रजक को इटारसी से थाना प्रभारी शिवपुर पदस्थ किया गया है। उपनिरीक्षक खुमान सिंह पटेल को डोलरिया से देहात नर्मदापुरम, जबकि उपनिरीक्षक मोनिका गौर को देहात नर्मदापुरम से थाना प्रभारी पथरोटा की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा उपनिरीक्षक विवेक यादव को शिवपुर से सेमरी हरचंद चौकी (थाना सोहागपुर), आकाशदीप पचाया को सेमरी हरचंद से थाना माखननगर, सुरेश चौहान को शोभापुर चौकी से थाना इटारसी तथा राहुल पटेल को थाना इटारसी से शोभापुर चौकी (थाना सोहागपुर) पदस्थ किया गया है।
पुलिस विभाग द्वारा किए गए इस व्यापक फेरबदल को जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!