संवाददाता:- शेख आरिफ़।
भाजपा की विचारधारा, संगठन की कार्यप्रणाली और बूथ सशक्तिकरण पर कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण
सोहागपुर// भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार संचालित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत सोहागपुर मंडल का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग विधायक निवास सोहागपुर में प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में मंडल के विभिन्न बूथों से आए कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर संगठनात्मक विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यकर्ताओं के एकत्रीकरण, पंजीयन एवं चाय के साथ हुई। इसके बाद आयोजित उद्घाटन सत्र में दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तथा वंदे मातरम के सामूहिक गायन से राष्ट्रभक्ति का वातावरण निर्मित हुआ। अतिथियों का स्वागत कर प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। प्रशिक्षण वर्ग के विभिन्न सत्रों में विषय विशेषज्ञों ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास, विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणाली और संगठन विस्तार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया।



प्रथम सत्र में विषय वक्ता संतोष पारीक ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास एवं विकास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पार्टी ने राष्ट्रवाद और सेवा के सिद्धांतों के आधार पर समाज के हर वर्ग के विकास के लिए निरंतर कार्य किया है। द्वितीय सत्र में जयकिशोर चौधरी ने वैचारिक अधिष्ठान विषय पर जानकारी देते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा अंत्योदय के संकल्प पर आधारित है, जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। तृतीय सत्र में दिनेश तिवारी ने कार्य पद्धति एवं कार्यकर्ता संभाल विषय पर मार्गदर्शन देते हुए संगठन की कार्यशैली, अनुशासन और बूथ स्तर पर सक्रियता के महत्व पर प्रकाश डाला। चतुर्थ सत्र में पूर्व जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने कार्य विस्तार विषय पर अपने विचार रखते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा गांव-गांव तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाना, पार्टी की नीतियों और विचारधारा से जोड़ना तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों के लिए उन्हें तैयार करना बताया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्वनी सरोज, नपा अध्यक्ष लता यशवंत पटेल, नगर परिषद उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी, गोपाल माहेश्वरी, अभय खंडेलवाल, नितिन सूर्यवंशी, भगवान सिंह पटेल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अभिनव पालीवाल, लखन सिंह रघुवंशी, नरेंद्र रघुवंशी, गोलू अग्रवाल, दशरथ रघुवंशी, घनश्याम रघुवंशी, जगदीश अहिरवार, पार्षद आशीष विश्वकर्मा, गौरव पालीवाल, सौरभ सोनी, दीपक साहू, राकेश चौरसिया, पवन रघुवंशी, युजवेंद्र पटेल, मिथिलेश ठाकुर, नीरज यादव, बृजेंद्र राजपूत, संजय तिवारी, सुनील साहू, अरविंद रघुवंशी, ऋषभ गढ़वाल, संजय मेहरा, अमित चौरसिया, लक्ष्मण रघुवंशी, पुष्पा वर्मा, पूनम दुबे, सरिता चौरसिया, शक्ति मेहरा, कविता साहू, संध्या नागवंशी, सागर रघुवंशी, रामाधार रघुवंशी, त्रिवेंद्र कुशवाहा, देव सायलवार, नीरज मालवीय, युगल रघुवंशी, रूपेश रघुवंशी, आशीष डोनीवाल, लकी किसनानी, तरुण सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
