सोहागपुर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह की मदद से महक सराठे का सपना हुआ साकार ।
सोहागपुर की बेटी महक ने अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप 2025 में कांस्य पदक जीता।
संवादाता:- शेख आरिफ सोहागपुर।

सोहागपुर// नर्मदापुरम जिले की तहसील सोहागपुर की होनहार बेटी महक सराठे ने नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित 11वीं माउंट एवरेस्ट अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप 2025 में कांस्य पदक जीतकर जिले और देश का नाम गर्व से ऊँचा किया है इस खुशी अवसर पर महक सराठे के प्रथम नगर आगमन नगरवासीयो ने सोहागपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर भव्य स्वागत किया। इसी क्रम में सोहागपुर विधायक के बड़े भाई राजेंद्र सिंह राजपूत पार्टी के वरिष्ठजनों के साथ बेटी महक सराठे के घर पुहचे और बेटी महक के साथ साथ उसके परिवार जनों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
कांस्य पदक विजेता महक सारठे की मिडिया से चर्चा

मीडिया से चर्चा करते में महक सराठे ने बताया कि वह बहुत गरीब परिवार से हैं अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप खेलने जाने के लिए उन्हें 15000 की आवश्यकता थी पर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते वह ₹15000 नहीं जुटा पा रही थी तभी सोहागपुर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह को इस बात का पता चला ठाकुर विजयपाल सिंह ने तुरंत महक सराठे को 15 हजार रूपये की राशि प्रस्तावित की और तीन दिवस के अंदर महक को 15 हजार रुपए मिले, जिसकी मदद से महक सराठे नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित 11 वीं माउंट एवरेस्ट अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप 2025 में भाग ले पाई, और कांस्य पदक जीतकर देश के साथ-साथ अपने जिले और गृह नगर सोहागपुर का नाम रोशन किया। कांस्य पदक विजेता महक सराठे और उनके पूरे परिवार ने सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह राजपूत को धन्यवाद दिया।
राजेंद्र सिंह राजपूत ने घर पहुंच कर दी बधाई।
पूर्व विधायक (बुधनी) राजेंद्र सिंह रजपूत ने कांस्य पदक विजेता महक सराठे को उनके निजी निवास पहुंच कर शुभकामनाएं दी अपनी प्रतिभा को निखारने के लिये हर संभावित मदद करने का आश्वासन दिया। आपको बता दें कि राजेंद्र सिंह राजपूत के छोटे भई सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने महक सराठे को 15 हजार की आर्थिक मदद की जिससे वह नेपाली की राजधानी काठमांडू में आयोजित 11वीं माउंट एवरेस्ट अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप 2025 में भाग लिया।

महक के पिता हुए भावुक।
महक सराठे के पिताजी ने बताया बेटी की उपलब्धि से वह बहुत खुश हैं और उन्होंने मीडिया से चर्चा करते में भावुक हो गये उन्होंने चर्चा मे बताया की हमारी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है जिसके चलते हम बेटी को नेपाल नहीं भेज पा रहे थे परंतु विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह जी की आर्थिक मदद से हमारी बेटी नेपाल में अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लिया और अपने साथ-साथ परिवार के सपने को साकार किया। में और मेरा पूरा परिवार विधायक जी का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हैं।
खुशी के इस मके पर पूर्व विधायक बुधनी राजेंद्र सिंह रजपूत, नगर परिषद सोहागपुर अध्यक्ष लता पटैल, उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी, अध्यक्ष प्रतिनिधि यशवंत पटेल, सोहागपुर भजपा मंडल अध्यक्ष अश्वनी सरोज, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल गेरैया, युवामोर्चा जिल उपाध्यक्ष अभिनव पलीवाल, यूवा मोर्चा नगरअध्यक्ष नीरज यादव, पार्षद आशीष विश्वकर्मा, पार्षद जमील खान, पंडित शैलेंद्र जी, नगर के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, स्पोर्ट खिलाड़ियों ने कांस्य पदक विजेता महक सराठे का भव्य स्वागत किया।