मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली, कैबिनेट की इस बैठक में मध्य प्रदेश के सभी कैबिनेट मंत्री होंगे शामिल।

138 साल पुराने पचमढ़ी के राजभवन मैं संपन्न होगी बैठक।
संवाददाता:- शेख आरिफ।
पचमढ़ी/सोहागपुर// म. प्र सरकार के मुखिया डॉ. मोहन यादव आज सतपुड़ा की रानी कहे जाने वाली पर्यटन स्थल पचमढ़ी में मध्य प्रदेश राज्य कैबिनेट की विशेष बैठक करेंगे। बैठक के साथ-साथ वह पर्यटन और अन्य विभागों से जुड़े कुल 33.88 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। पचमढ़ी में हो रही विषेश कैबिनेट बैठक में डॉ मोहन यादव की सरकार कई बड़े और अहम फैसले ले सकती है। इस बैठक में पूर्व जागीरदार राजा भभूत सिंह की स्मृति में पचमढ़ी में उनकी प्रतिमा स्थापित करने को लेकर कोई फैसला सरकार कर सकती है । उनके सम्मान में लिया जाने वाला यह निर्णय न केवल स्थानीय जनजाति के गौरव को बढ़ावा देगा, बल्कि क्षेत्रीय इतिहास को भी संजोने का कार्य करेगा। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में 2022 में भी सतपुड़ा की रानी कहे जाने वाली पर्यटन स्थल पचमढ़ी में कैबिनेट बैठक संपन्न हुई थी, इस कैबिनेट बैठक में राज्य को लेकर कई अहम और बड़े फैसले सरकार द्वारा लिए गए थे।सुरक्षा में 900 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों की पचमढ़ी में मौजूदगी के चलते सुरक्षा व्यवस्था के पूर्ण और पुख्ता इंतजाम प्रशासन द्वारा किए गए हैं। कैबिनेट बैठक में पधारे मुख्यमंत्री एवं सभी मंत्रियों की सुरक्षा में 900 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। डीएसपी संतोष मिश्रा के बताया की, साडिया से पचमढ़ी तक पूरे मार्ग पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सख्ती से लागू कराई जा रही है।

इन सौगातो का मिलेगा तोहफा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जटाशंकर और पांडव गुफाओं पर पिंक टॉयलेट लाउंज – लागत 19 लाख रुपए, जयस्तंभ क्षेत्र में पाथवे निर्माण – लागत 10 करोड़ रुपए, घूपगढ़ जल आपूर्ति योजना – लागत 60 लाख रुपए, पचमढ़ी प्रवेश द्वार – लागत 35 लाख रुपए, सतपुड़ा रिट्रीट में किचन, रेस्टोरेंट और स्विमिंग पूल – लागत 1.35 करोड़ रुपए का लोकार्पण करेंगे।
21.39 करोड़ के विकास कार्यों का मुख्यमंत्री करेंगे
भूमिपूजन वहीं, 21.39 करोड़ रुपए की 6 नई परियोजनाओं का भूमिपूजन करेंगे। इसमें हांडी खो में पर्यटक सुविधाएं – लागत 1.98 करोड़ रुपए, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में आधारभूत ढांचे का विकास – लागत 2.13 करोड़ रुपए, हिलटॉप बंगले का होमस्टे में रूपांतरण – लागत 6.70 करोड़ रुपए, MICE कम्युनिटी सेंटर का निर्माण – लागत 9.90 करोड़ रुपए, केन्द्रीय नर्सरी का निर्माण – लागत 34 लाख रुपए शामिल है।