सोहागपुर टीम ने 25 वर्षों के बाद सेमीफाइनल किया प्रवेश।

सोहागपुर// स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय ठाकुर प्रताप भानु सिंह चौहान की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 2026 अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन कुल चार हाई – वोल्टेज मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों के जोश, जुनून और जज़्बै ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा।दिन के पहले मुकाबले में उज्जैन की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए भोपाल को 3–2 से पराजित किया। दूसरा मुकाबला सिवनी छपारा और मंडीदीप के बीच खेला गया, जो आख़िरी मिनट तक बेहद रोमांचक रहा। इस मुकाबले में मंडीदीप ने सिवनी छपारा को 2–1 से हराकर जीत दर्ज की। तीसरे मैच में इटारसी और रायपुर (छत्तीसगढ़) की टीमें आमने-सामने रहीं, जहा कड़े संघर्ष के बाद इटारसी ने 2–0 से जीत हासिल कर दर्शकों का दिल जीत लिया।
सोहागपुर का 25 वर्षों बाद सेमीफाइनल में प्रवेश
दिन का सबसे अहम मुकाबला सोहागपुर बनाम उत्तर प्रदेश (सोनभद्र) के बीच खेला गया, जिसमें सोहागपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सोनभद्र को 3–1 से पराजित किया। इस जीत के साथ सोहागपुर ने 25 वर्षों बाद सेमीफाइनल में प्रवेश कर इतिहास रच दिया। जीत के बाद मैदान पर सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों ने जमकर उत्सव मनाया और डांस कर अपनी खुशी जाहिर की। अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति :- प्रतियोगिता के चौथे दिन नगर परिषद अध्यक्ष लता यशवंत पटेल, उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी, भाजपा अध्यक्ष योगेश राजपूत, मंडल अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर (शोभापुर), संजीव ठाकुर, नगर परिषद अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा, इंजीनियर बृजेश खानेकर, शेर खान, भागवान सिंह पटैल, वीरेंद्र शर्मा, रमेश यादव, विजय छाबड़िया, बीके शर्मा, रूप नारायण शर्मा, हरिहर सिंह राजपूत, अशोक रघुवंशी, बृजेंद्र राजपूत,महाविद्यालय संचालन समिति अध्यक्ष कैलाश पालीवाल, कान्नूलाल अग्रवाल, सचिव हमीर सिंह चंदेल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अभिलाष सिंह चंदेल, हरगोविंद पुरबिया, सौरभ अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।आयोजन समिति:- आयोजन समिति से अध्यक्ष जयराम रघुवंशी, भानूप्रकाश तिवारी, शेर खान, जयप्रकाश माहेश्वरी, संजय खंडेलवाल, सचिव पवन सिंह चौहान, संयोजक अश्वनी सरोज, शंकरलाल मालवीय, अभिषेक चौहान, सौरभ तिवारी, अख्तर खान, अभिनव पालीवाल, अभिषेक अग्रवाल, दादूराम कुशवाहा, एकम राजपूत, दिलीप परदेशी, अंकुश जायसवाल, शेख आरिफ, किशोर काका विशेष रूप से मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।
