सोहागपुर।संवाददाता:- शेख आरिफ।
सोहागपुर/पिपरिया// सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के इको सेंटर मटकुली में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली छात्र – छात्राओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बाघ संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण:- कार्यक्रम की शुरुआत में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 5 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में झिरपा, मटकुली, पिपरिया एवं सोहागपुर के 9 स्कूलों के छात्र – छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में भारत व मध्यप्रदेश की जैवविविधता तथा बाघ पर आधारित क्विंज़ प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, पाम पेंटिंग, वन्यप्राणी संरक्षण विषय पर तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता तथा फोटो क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।



जागरूकता और शपथ:- उपस्थित सभी छात्र – छात्राओं को नागपांचमी के अवसर पर सर्प सम्बंधित जानकारी तथा नशा मुक्ति हेतु जानकारी एवं जागरूक किया गया। उपस्थित सभी छात्र – छात्राओं, शिक्षकगण एवं स्टाफ द्वारा टाइगर संरक्षण, सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा नशा नहीं करने हेतु शपथ ली गई। सिग्नेचर कैंपेन: टाइगर संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सिग्नेचर कैंपिंग चलाया गया। स्कूली छात्र – छात्राओं द्वारा प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत रैली निकाली गई।




कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि /अधिकारीगण:- कार्यक्रम में पिसुआ पंचायत सरपंच, सहायक संचालक पिपरिया, सहायक संचालक सोहागपुर, परिक्षेत्र अधिकारी देलाखारी बफर, पिपरिया बफर, बाग़ड़ा बफर एवं मटकुली तथा स्टाफ उपस्थित रहे।
