सोहागपुर।संवाददाता:- शेख आरिफ।

सोहागपुर// मुख्य नगर पालिका अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा ने नगर के मुख्य बाजार का निरीक्षण किया, जिसमें श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्प्लेक्स, नगर परिषद् काम्प्लेक्स, गांधी चौक और मूत्रालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान व्यापारियों ने उन्हें बाजार की समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर शर्मा ने जल्द ही सुधार लाने की बात कही।

निरीक्षण के दौरान नगर परिषद् उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी, अध्यक्ष प्रतिनिधि यशवंत पटेल और प्रभारी राजस्व निरीक्षक संजय परसाई भी उपस्थित रहे। निरीक्षण का उद्देश्य बाजार की वर्तमान स्थिति का मूल्यांकन करना और आवश्यक सुधार करना था। ऐसे निरीक्षण से नगर की स्वच्छता, सुरक्षा और व्यापारिक गतिविधियों में सुधार होता है, जिससे नागरिकों और व्यापारियों को लाभ मिलता है।
