सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने 254 लाख रुपये की लागत से ग्राम सूकरी–मनकवाड़ा सड़क एवं पुल निर्माण का किया भूमि पूजन

लोक निर्माण से लोक कल्याण की ओर एक और कदम

संवाददाता:- शेख आरिफ।

सोहागपुर// सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए गुरुवार को ग्राम सूकरी से मनकवाड़ा तक प्रस्तावित सड़क एवं पुल निर्माण कार्य का भूमि पूजन सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह द्वारा विधिवत रूप से किया गया। इस महत्वपूर्ण विकास परियोजना की कुल लागत 254 लाख रुपये है।भूमि पूजन अवसर पर विधायक सिंह ने कहा कि सड़क और पुल जैसी आधारभूत संरचनाएं किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास की रीढ़ होती हैं। इस मार्ग के निर्माण से ग्राम सूकरी, मनकवाड़ा सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों के नागरिकों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी, साथ ही क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी बल मिलेगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गांव-गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए विधायक विजयपाल सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की। कार्यक्रम में आकाश रघुवंशी (उपाध्यक्ष), मंडल अध्यक्ष अश्विनी सरोज, रामबाबू रघुवंशी, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि यशवंत पटेल, जिला मंत्री किसान मोर्चा भगवान सिंह पटेल, रामनारायण पालीवाल, ललित पूर्वीया सहित अनेक जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायत पदाधिकारी, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!