सोहागपुर: विधायक विजयपाल सिंह ने किया पलकमती नदी का औचक निरीक्षण।

सोहागपुर।संवाददाता:- शेख आरिफ।

विधायक ने अधिकारियों को कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के दिये निर्देश।

सोहागपुर// विधायक विजयपाल सिंह द्वारा पलकमती नदी का औचक निरीक्षण किया गया और संबंधित अधिकारियों के साथ बारिश के दौरान आने वाली अव्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान पलकमती नदी में किए जा रहे निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई विधायक विजयपाल सिंह ने अधिकारियों को कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। विधायक विजयपाल सिंह ने कहा की इस निरीक्षण का उद्देश्य पलकमती नदी के आसपास की व्यवस्थाओं का मूल्यांकन करना और आवश्यक सुधार करना था, ताकि बारिश के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या न हो। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें और नदी के आसपास की स्वच्छता और सुरक्षा का ध्यान रखें।

ऐसे निरीक्षण से नगर की बाढ़ नियंत्रण और जल प्रबंधन व्यवस्थाओं में सुधार होता है, जिससे नागरिकों को लाभ मिलता है और बारिश के दौरान होने वाली समस्याओं को कम किया जा सकता है। इस निरीक्षण दौरन नगर परिषद सीएमओ धर्मेंद्र शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि यशवंत पटेल, उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी, सोहागपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्विनी सरोज, विजय छाबड़िया (नन्नू भैया), अभिनव पालीवाल, गौरव पालीवाल, ऋषभ गढ़वाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!