सोहागपुर।शेख आरिफ।
सोहागपुर// विधायक कार्यालय के सभा पक्ष में विशाल तिरंगा यात्रा को लेकर बैठक रखी गई, बैठक में बताया की भारतीय सेना के सम्मान में भाजपा द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन जाएगा। यह यात्रा 16 मई को शाम 4 बजे नर्मदापुरम के सतरास्ते चौरह से शुरू हो कर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए काली मंदिर सेठनी घाट नर्मदापुरम मे समाप्त होगी। बैठक में तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के सम्बन्ध पर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। नागरिकों में राष्ट्र भावना के प्रति प्रेम को और मजबूत करने के लिए भाजपा एवं सवऺ समाज द्वारा तरंग यात्रा निकाली जाएगी।सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह राजपूत ने बताया यात्रा में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारी, आम नागरिक शामिल होंगे। विधायक विजयपाल सिंह ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य देश के सैनिकों को सम्मान देना है।

यात्रा में शामिल होने के लिये नगर व्यापारी, समाजसेवी, छात्रों, युवाओं से शामिल होने की अपील की है। बैठक में सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह के साथ नगर पालिका अध्यक्ष लता यशवंत पटेल, उपाध्यक्ष आकाशरघुवंशी,भाजपा सोहागपुर मंडल अध्यक्ष अश्वनीसरोज, के साथ समस्त भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण बैठक में उपस्थित रहे।