सोहागपुर में निकली विशाल तिरंगा यात्रा ” राष्ट्रभक्ति में डूबा शहर ”

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिये एकात्मता से राष्ट्रवाद का भाव जागृत हो इस निमित्त से निकल गई यात्रा।

भाजपाइयों एवं आम नागरिको ने की जोश के साथ सहभागिता।

सोहागपुर।संवाददाता:- शेख आरिफ।

सोहागपुर// पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा निर्दोष 28 पर्यटकों को गोली मारकर शहीद कर दिया गया था, जिससे पूरे देश में भारी आक्रोश फैल गया। इस आतंकवादी हमले के जवाब में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया इस ऑपरेशन की सफलता के बाद पूरे देश में ज़श्न हर्ष और गर्व के साथ बनाया जा रहा है।

सोहागपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्वनी सरोज ने बताया कि सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह के मार्गदर्शन मे सोहागपुर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के सम्मान में विशाल तरंग यात्रा निकाली गई। तिरंगा भारत के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है, आपरेशन सिंदूर की सफलता पर सैनिकों के सम्मान में 22 मई दिन गुरुवार को सोहागपुर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। पलकमती पुल गौतम वार्ड से विशाल तिरंगा यात्रा प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए, कमानिया गेट, बिहारचौक, पुराना सरकारी अस्पताल, रानी लक्ष्मी बाई मंच, होते हुए श्रीराम चौक तक आयोजित की गई। जिसमें सोहागपुर नगर के समस्त भाजपाइयों, अधिकारीगणो, पूर्व फौजी, छात्र-छात्राओं, और शहरवासीयो, ने भारी संख्या में तिरंगा यात्रा में सहभागिता करी। यात्रा में शामिल लोगों ने अपने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद, वंदे मातरम और भारतीय सेना ज़िंदाबाद, के नारो लगाए देशभक्ति के नारो से शहर गूंज उठा। डीजे पर बज रहे देश भक्ति के गीतों ने तिरंगा यात्रा के इस माहौल को और भी सराबोर कर दिया।

इस विशाल तिरंगा यात्रा में सभी धर्म के लोगों ने शामिल होकर देश की एकता और अखंडता का संदेश आतंकवादियों को दिया। इस विशाल तिरंगा यात्रा ने लोगों में देशप्रेम की भावना को और प्रबल किया, तिरंगा यात्रा में शामिल पूर्व सैनिकों ने सेना के परिक्रमा और त्याग को याद किया।यात्रा में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी माधव सिंह, नारायण दास छाबड़िया, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश माहेश्वरी, नपाध्यक्ष लता पटेल, अध्यक्ष प्रतिनिधि यशवंत पटेल, उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी, भाजपा सोहागपुर मंडल प्रतिनिधि विजय नन्नू छाबड़िया, मंडल अध्यक्ष अश्वनी सरोज, कोषाध्यक्ष सौरव सोनी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नीरज यादव, अरुण चौरसिया, अरविंद रघुवंशी, रविशंकर उईके, रामबाबू रघुवंशी, पूनम दुबे, पुष्पा वर्मा, शक्ति मेहरा, कविता साहू एवं सैकड़ो कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

One thought on “सोहागपुर में निकली विशाल तिरंगा यात्रा ” राष्ट्रभक्ति में डूबा शहर ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!