सोहागपुर: जातिसूचक गालियां देकर मारपीट, आरोपी पर एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज

सोहागपुर।
संवाददाता:- शेख आरिफ।

सोहागपुर// थाना क्षेत्र में जातिसूचक शब्दों के प्रयोग और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट सहित एससी-एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसआई गणेश राय ने जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी जितेंद्र पिता अमर सिंह ठाकुर (22 वर्ष) निवासी बंगाली कॉलोनी, सुभाष वार्ड, सोहागपुर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रामाधार रघुवंशी के रेत के ट्रैक्टर पर मजदूरी का कार्य करता है। बताया गया कि आज सुबह वह अपने मोहल्ले के विकास ठाकुर के साथ मोटरसाइकिल से गोपालपुर – कोहनी रोड होते हुए शोभापुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान कोहनी गांव के पहले नदी पुल के पास रेत में ट्रैक्टर चलाने वाला अखिलेश पुरवइया निवासी ग्राम बमारी मिला।


फरियादी के अनुसार, आरोपी ने उसे रोककर गंदी-गंदी गालियां दीं, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मारपीट एवं अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!