सोहागपुर।
संवाददाता:- शेख आरिफ।

पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद इकाई (भारत) ने समाजसेवी सौरव अग्रवाल को पर्यावरण भोपाल संभाग डायरेक्टर बनाया। डायरेक्टर बनाए जाने पर नगर के वरिष्ठजनो ने उन्हें बधाई दी।

पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका: सौरव अग्रवाल ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि उन्हें पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद इकाई (भारत) ने भोपाल संभाग डायरेक्टर पद पर नियुक्त किया है वह आपनी नई भूमिका में वे पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे और पर्यावरण संबंधी मुद्दों पर काम करेंगे।
