विस्थापित ग्राम नया चूरना के शासकीय माध्यमिक शाला पहुंचे:- सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह

सोहागपुर।संवाददाता:- शेख़ आरिफ।

शासकीय माध्यमिक शाला में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई के लिए नवीन टीवी का फीता काटकर शुभारंभ किया।

सोहागपुर// सोमवार 30 जून को विस्थापित ग्राम नया चूरना पहुंचकर सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने शासकीय माध्यमिक शाला कक्षा में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं की नियमिक कक्षाओं में उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन, एवं बच्चों से वनटूवन चर्चा कर शिक्षा का स्तर जाना। सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने शासकीय माध्यमिक शाला में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई के लिए नवीन टीवी का फीता काटकर शुभारंभ किया।

विधायक विजयपाल सिंह ने सभी बच्चों से अपना नाम पूछा, उनकी रुचि जानी ओर बच्चों को टीवी में ऑनलाइन पढ़ाई के बारे में बताया। विधायक विजयपाल सिंह ने बताया इन सब बच्चो के बीच पहुँच कर अपना बचपन जैसे आँखो के सामने जीवंत सा हो गया। विधायक विजयपाल सिंह ने शिक्षिका को बच्चों को अच्छी ओर बेहतर शिक्षा देने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्राम नया चूरना की बेटी अर्चना यादव ने अपने हाथ से बनाई सतपुड़ा के चूरना की विशाल रतूफा इंडिका सिंदरी भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!