संवाददाता:- शेख आरिफ।सोहागपुर।
विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह के प्रयासों से सोहागपुर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया था।
सोहागपुर// विगत दिनों सोहागपुर में आयोजित रोजगार मेले में चयनित हुए युवक-युवतियों ने वर्धमान फैब्रिक्स बुधनी में मंगलबार को अपनी नौकरी ज्वाइन की, इसके बाद सभी युवाओं द्वारा विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह का आभार व्यक्त किया। युवा-युवतीयो ने मीडिया से चर्चा में कहा कि सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक ठाकुर विजय पाल सिंह द्वारा सोहागपुर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसके बाद हम लोगों को एक अच्छे स्थान पर रोजगार मिला जिसके लिए हम सभी विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करते हैं।

रोजगार पाने वाले युवाओं द्वारा वीडियो के माध्यम से विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह का धन्यवाद किया था। जिसके बाद क्षेत्रीय विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह द्वारा उन सभी 68 रोजगार पाने वाले बच्चों की उज्ज्वल भविष्य की कामना कीइसके बाद ठाकुर विजय पाल सिंह ने कहा कि इसी तरह सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र के बच्चों के लिए निरंतर रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।