विद्यालय बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का मंदिर है – विधायक विजयपाल सिंह

माखननगर// पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, माखननगर में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव एवं स्कूल बैग विद एजुकेशनल डेस्क वितरण कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद माननीय श्रीमती माया नारोलिया रहीं, जबकि अध्यक्षता सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने की कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विजयपाल सिंह ने कहा कि विद्यालय बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का मंदिर होते हैं, जहाँ से उनके जीवन की मजबूत नींव रखी जाती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नवाचार कर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध है। विधायक ने जानकारी दी कि पीएम श्री कन्या विद्यालय माखननगर में विधायक निधि से अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र में स्कूलों एवं कॉलेजों के उन्नयन के साथ-साथ नए शिक्षण संस्थानों की स्थापना की दिशा में भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।


कार्यक्रम के दौरान माखननगर विकासखंड के कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल माखननगर, संदीपनी स्कूल, एकीकृत माध्यमिक शाला समौन, चीचली कला, सिलारी कला, कोठारिया, बर्रापुरा जावली एवं रजौन विद्यालयों के कुल 491 विद्यार्थियों को स्कूल बैग एवं एजुकेशनल डेस्क वितरित किए गए।गौरतलब है कि गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) योजना के अंतर्गत नर्मदापुरम जिले के शासकीय विद्यालयों में लगभग 28 हजार स्कूल बैग विद एजुकेशनल डेस्क वितरित किए जा रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध हो सकें।


कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती रीना आकाश तिवारी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सावित्रीबाई परनामे, मंडल अध्यक्ष श्री मनीष चतुर्वेदी, श्री राजेश तिवारी, पार्षद श्रीमती रुकमणि साहू, श्री विकास नारोलिया, श्री लक्ष्मण सिंह बेस सहित अन्य पार्षदगण, शाला परिवार के सदस्य एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
