अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता: सेमीफाइनल में सोहागपुर – मंडीदीप का दबदबा

33 वर्षों बाद फाइनल में पहुंची सोहागपुर, मंडीदीप से होगा खिताबी महामुकाबला

सोहागपुर// स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय ठाकुर प्रताप भानु सिंह चौहान की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता (2026 श्रृंखला) के 61वें वर्ष में खेला गया पांचवां दिन हॉकी प्रेमियों के लिए ऐतिहासिक बन गया। खेले गए दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों में मंडीदीप और मेज़बान सोहागपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। पहला सेमीफाइनल: मंडीदीप की सधी हुई जीत
पहले सेमीफाइनल में मंडीदीप और इटारसी की टीमें आमने-सामने रहीं। मुकाबले की शुरुआत से ही मंडीदीप ने संतुलित आक्रमण और मजबूत रक्षापंक्ति के दम पर मैच पर पकड़ बना ली। तेज पासिंग और सटीक फिनिश का प्रदर्शन करते हुए मंडीदीप ने इटारसी को 3–1 से पराजित कर फाइनल का टिकट पक्का किया। पूरे मुकाबले में मंडीदीप का खेल पूरी तरह नियंत्रण में रहा।

दूसरा सेमीफाइनल: सोहागपुर ने रचा इतिहास

दूसरे सेमीफाइनल में उज्जैन और मेज़बान सोहागपुर के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। निर्धारित समय तक मुकाबला 1–1 की बराबरी पर समाप्त हुआ, जिसके बाद निर्णय ट्राई ब्रेकर से हुआ। ट्राई ब्रेकर में सोहागपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उज्जैन को 3 गोल से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। यह जीत सोहागपुर हॉकी इतिहास के स्वर्णिम पलों में दर्ज हो गई। वर्ष 1993 में इंदौर पुलिस को हराकर फाइनल जीतने वाली सोहागपुर टीम ने 33 वर्षों बाद एक बार फिर फाइनल में पहुंचकर नई इबारत लिखी।

फाइनल को लेकर दर्शकों में उत्साह चरम पर
अब प्रतियोगिता का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला सोहागपुर बनाम मंडीदीप के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन फॉर्म में रही हैं, ऐसे में दर्शकों को एक हाई-वोल्टेज और रोमांचक फाइनल की पूरी उम्मीद है
दर्शकों की भारी मौजूदगी:- सेमीफाइनल मुकाबलों के दौरान मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा। तालियों की गड़गड़ाहट और नारों के बीच खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बनता था। पूरा माहौल हॉकी के रंग में रंगा नजर आया। प्रतियोगिता के दौरान थाना प्रभारी ऊषा मरावी, नगर परिषद अध्यक्ष लता यशवंत पटेल, उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी, भाजपा अध्यक्ष योगेश राजपूत, मंडल अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर (शोभापुर), संजीव ठाकुर, नगर परिषद अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा, इंजीनियर बृजेश खानेकर, शेर खान, भगवान सिंह पटैल, वीरेंद्र शर्मा, रमेश यादव, विजय छाबड़िया, बीके शर्मा, रूप नारायण शर्मा, हरिहर सिंह राजपूत, अशोक रघुवंशी, बृजेंद्र राजपूत सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
महाविद्यालय संचालन समिति अध्यक्ष कैलाश पालीवाल, कानूलाल अग्रवाल, सचिव हमीर सिंह चंदेल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अभिलाष सिंह चंदेल, हरगोविंद पुरबिया, सौरभ अग्रवाल की मौजूदगी ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई।
आयोजन समिति की सक्रिय भूमिका
आयोजन समिति अध्यक्ष जयराम रघुवंशी, भानुप्रकाश तिवारी, शेर खान, जयप्रकाश माहेश्वरी, संजय खंडेलवाल, सचिव पवन सिंह चौहान, संयोजक अश्वनी सरोज, शंकरलाल मालवीय, अभिषेक चौहान, सौरभ तिवारी, अख्तर खान, अभिनव पालीवाल, दादूराम कुशवाहा, एकम राजपूत, दिलीप परदेशी, अंकुश जायसवाल, मीडिया प्रभारी शेख आरिफ, किशोर काका विशेष रूप से मौजूद रहे।
अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!