सोहागपुर टीम की जीत के साथ दर्शकों एवं अतिथियों ने टीम पर की इनामों की बौछार


सोहागपुर// स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय ठाकुर प्रताप भानु सिंह चौहान की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता (2026 श्रृंखला) के 61वें वर्ष के दूसरे दिन कुल चार रोमांचक मुकाबले खेले गए। दूसरे दिन का पहला मुकाबला मंडीदीप बनाम बैतूल के बीच खेला गया, जिसमें मंडीदीप की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बैतूल को 3–0 से पराजित किया। दूसरे मैच में हरदा ने इटारसी को 2–0 से हराकर जीत दर्ज की। तीसरे मुकाबले में भोपाल की टीम ने कड़े संघर्ष में ट्राई ब्रेकर में होशंगाबाद को मात दी।
वहीं लीग के दूसरे दिन के चौथे एवं अंतिम मुकाबला में सोहागपुर की टीम ने जबरदस्त खेल का जौहर दिखाते हुए उत्तर प्रदेश की नानापारा टीम को ट्राई ब्रेकर में जबरदस्त पराजित कर जीत आपने नाम की।
सभी मैचों में निर्णायक की भूमिका रवी हरदुआ एवं शिवम सोनोधीया ने निभाई।



प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पं प्रकाश मुग्दल जी, नगर पालिका अध्यक्ष लता यशवंत पटेल, उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी, सिंचाई विभाग के एसडीओ अजय सिंह जी, महाविद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष कैलाश पालीवाल, कानूलाल अग्रवाल, सचिव हमीर सिंह चंदेल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अभिलाष सिंह चंदेल, सौरभ अग्रवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संतोष मालवीय उपस्थित रहे।
इसके साथ ही आयोजन समिति से
अध्यक्ष जयराम रघुवंशी, भानूप्रकाश तिवारी, शेर खान, जयप्रकाश माहेश्वरी, संजय खंडेलवाल, सचिव पवन सिंह चौहान, संयोजक अश्वनी सरोज, शंकरलाल मालवीय, अभिषेक चौहान, सौरभ तिवारी, अभिनव पालीवाल, दादूराम कुशवाहा, एकम राजपूत, दिलीप परदेशी, अंकुश जायसवाल, शेख आरिफ, किशोर काका, मनोज गोलानी, दिपक तिवारी, अनुज जायसवाल, विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएँ दीं।
